प्रयागराज-जोधपुर के बीच नई त्योहारी ट्रेन, मथुरा-गोवर्धन होते हुए चलेगी

प्रयागराज और जोधपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सूबेदारगंज (प्रयागराज) और भगत की कोठी (जोधपुर) के बीच एक नई द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04193/04194) चलाने का फैसला किया है। इसे उत्तर मध्य रेलवे की ट्रेन के तौर पर संचालित किया जाएगा।

कब से चलेगी और कितने फेरे लगेंगी?

सूबेदारगंज से यह ट्रेन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक सोमवार और गुरुवार को चलेगी, कुल 18 फेरे लगाएगी। वापसी में भगत की कोठी से यह 2 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक शनिवार और बुधवार को चलेगी, इसके भी 18 फेरे होंगे। यह ट्रेन 20 एलएचबी कोच के साथ चलेगी और इसका प्राइमरी मेंटेनेंस सूबेदारगंज डिवीजन में होगा।

रूट और प्रमुख स्टेशन

यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी (कानपुर), इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, गोवर्धन, डीग, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड और गोटन होते हुए जोधपुर पहुंचेगी।

स्टेशनसूबेदारगंज से भगत की कोठीभगत की कोठी से सूबेदारगंज
सूबेदारगंजप्रस्थान 19:25 (सोम, गुरु)आगमन 19:30 (शनि, बुध)
फतेहपुर20:58/21:0016:28/16:30
गोविंदपुरी (कानपुर)22:20/22:2515:00/15:05
इटावा00:50/00:5512:08/12:10
फतेहाबाद03:10/03:1210:00/10:02
आगरा कैंट04:35/04:5009:00/09:05 (पीटीटी)
मथुरा जंक्शन05:50/05:5508:10/08:15 (पीटीटी)
गोवर्धन06:20/06:2207:32/07:34
डीग06:38/06:4007:18/07:20
अलवर जंक्शन09:00/09:05 (पीटीटी)05:45/05:50 (पीटीटी)
राजगढ़09:33/09:3504:48/04:50
बांदीकुई जंक्शन10:00/10:0204:25/04:27
दौसा जंक्शन10:25/10:2703:15/03:17
गांधीनगर जयपुर11:05/11:0802:31/02:34
जयपुर जंक्शन11:45/11:5502:10/02:20
फुलेरा जंक्शन12:43/12:45 (पीटीटी)01:20/01:22
नावा सिटी13:20/13:2200:26/00:28
कुचामन सिटी13:38/13:4000:10 (बुध, शनि)/00:12
मकराना जंक्शन13:52/13:5423:52/23:55
डेगाना जंक्शन14:27/14:3023:12/23:15
मेड़ता रोड जंक्शन15:00/15:0522:35/22:40
गोटन15:23/15:2521:58/22:00
जोधपुर जंक्शन16:40/16:5020:50/21:00
भगत की कोठीआगमन 17:40 (मंगल, शुक्र)प्रस्थान 20:40 (मंगल, शुक्र)

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ट्रेन रास्ते में गोवर्धन जैसे बड़े धार्मिक स्थल से होकर गुजरती है, जो मथुरा-वृंदावन के पास स्थित है और भगवान कृष्ण से जुड़ी परिक्रमा के लिए मशहूर है। गोवर्धन का स्टेशन हाल ही में पुनर्विकसित होकर आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार हुआ है।

क्रू और रखरखाव

सूबेदारगंज से जयपुर तक की ड्यूटी उत्तर मध्य रेलवे का क्रू संभालेगा, जबकि जयपुर से भगत की कोठी तक जोधपुर डिवीजन (उत्तर पश्चिम रेलवे) का क्रू ट्रेन को आगे ले जाएगा। ट्रेन में पानी भरने और सफाई की सुविधा गोविंदपुरी और आगरा कैंट में उपलब्ध रहेगी।

आगे क्या?

यह ट्रेन कन्फर्म हो चुकी है और स्टेशनों पर इसका व्यापक प्रचार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यात्री अब इसकी टिकट बुकिंग की योजना बना सकते हैं।