BRICS सम्मेलन के चलते दिल्ली में तीन दिन कई ट्रेनें डायवर्ट, री-शेड्यूल और लेट, पूरी लिस्ट देखें

दिल्ली और आसपास सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक ज़रूरी सूचना है। 11 से 13 सितंबर 2026 तक दिल्ली में BRICS सम्मेलन हो रहा है, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वीवीआईपी शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा और आवाजाही को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने भैरों ब्रिज, तिलक ब्रिज और शिवाजी ब्रिज पर ट्रेनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है। इसके चलते राजधानी, पूर्वा, ताज एक्सप्रेस समेत दर्जनों नामी ट्रेनें डायवर्ट, री-शेड्यूल, लेट या रेगुलेट होंगी।

कब-कब रहेगी पाबंदी?

वीवीआईपी की एयरपोर्ट से ठहरने की जगह और वहां से भारत मंडपम तक की आवाजाही के दौरान इन पुलों पर ट्रेनों की आवाजाही इस शेड्यूल के मुताबिक रोकी जाएगी:

तारीखपुलसमय
11 सितंबरभैरों ब्रिज, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज16:00-17:30, 17:30-18:30
12 सितंबरभैरों ब्रिज, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज13:00-14:30, 16:30-17:30, 18:15-20:00, 20:45-22:15
13 सितंबरभैरों ब्रिज, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज08:00-10:00
14 सितंबरभैरों ब्रिज, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिजकंट्रोल रूम के निर्देशानुसार

11 सितंबर को इन प्रमुख ट्रेनों पर असर

ट्रेनअसर
20840 नई दिल्ली-रांची राजधानीनई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-शकूरबस्ती होकर डायवर्ट
12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानीनई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-शकूरबस्ती होकर डायवर्ट
12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानीनई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-शकूरबस्ती होकर डायवर्ट
12306 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानीनई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-शकूरबस्ती होकर डायवर्ट
22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानीनई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-शकूरबस्ती होकर डायवर्ट
12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेसनई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-शकूरबस्ती होकर डायवर्ट
12952 मुंबई सेंट्रल तेजस राजधानीनई दिल्ली से 50 मिनट देरी से रवानगी
12310 राजेंद्र नगर तेजस राजधानीनई दिल्ली से 50 मिनट देरी से रवानगी
12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेसनई दिल्ली से 35 मिनट देरी से रवानगी
12724 नई दिल्ली-हैदराबाद सुपरफास्ट120 मिनट री-शेड्यूल
12616 ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस120 मिनट री-शेड्यूल
12926 पश्चिम एक्सप्रेस (अमृतसर से)90 मिनट री-शेड्यूल

12 सितंबर को इन प्रमुख ट्रेनों पर असर

12 सितंबर को सबसे ज़्यादा पाबंदियां रहेंगी, इसलिए इस दिन सबसे ज़्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी:

ट्रेनअसर
12420 गोमती एक्सप्रेसडायवर्ट
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेसडायवर्ट
12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानीडायवर्ट
22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत35 मिनट रेगुलेट
22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी20 मिनट देरी से रवानगी
22362 राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस35 मिनट देरी से रवानगी
12279 ताज एक्सप्रेस (झांसी-नई दिल्ली)करीब एक घंटा रेगुलेट
12556 गोरखधाम एक्सप्रेसकरीब 50 मिनट रेगुलेट
4072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल40 मिनट देरी से रवानगी
15566 वैशाली एक्सप्रेसडायवर्ट
20802 मगध एक्सप्रेसडायवर्ट
12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस50 मिनट देरी से रवानगी
12137 पंजाब मेल (मुंबई सीएसएमटी-फिरोज़पुर)करीब एक घंटा रेगुलेट
12472 स्वराज एक्सप्रेस30 मिनट रेगुलेट
12230 लखनऊ मेल10 मिनट देरी से रवानगी

13 सितंबर को इन प्रमुख ट्रेनों पर असर

ट्रेनअसर
12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेसडायवर्ट
12951 मुंबई सेंट्रल तेजस राजधानी90 मिनट री-शेड्यूल
20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी (वाया संबलपुर)20 मिनट रेगुलेट
12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी10 मिनट रेगुलेट
12627 केएसआर बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेसकरीब एक घंटा रेगुलेट
14211 आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेसकरीब 40 मिनट रेगुलेट

छोटी दूरी की EMU और मेमू सेवाओं पर भी बड़ा असर

इन बड़ी ट्रेनों के अलावा, नई दिल्ली, गाज़ियाबाद, दिल्ली जंक्शन और आसपास चलने वाली दर्जनों EMU और मेमू सेवाएं भी इन तीन दिनों में प्रभावित रहेंगी। इनमें से कई को रद्द किया गया है, कुछ को गाज़ियाबाद, शकूरबस्ती या दिल्ली शाहदरा जैसे दूसरे स्टेशनों से शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा, और कुछ को वैकल्पिक रूट से डायवर्ट किया जाएगा।

यात्रियों के लिए सलाह

चूंकि यह बदलाव बड़े पैमाने पर हैं और तीन दिनों तक लगातार चलेंगे, यात्रियों को सलाह है कि 11 से 13 सितंबर के बीच सफर करने से पहले अपनी ट्रेन का ताज़ा स्टेटस ज़रूर चेक कर लें। रेलवे ने कहा है कि जिस भी अतिरिक्त मूवमेंट की जानकारी पहले से शेड्यूल में नहीं है, उसकी सूचना संबंधित आवाजाही शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले दी जाएगी।